मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर में घुसने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया युवक बुलैट बनवारी लाल यादव भोजपुरी गायक है और वह महानायक को गाना सुनाना चाहता था। इस मामले में पुलिस बुलैट यादव से पूछताछ कर रही है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जुहू स्थित बंगले में रहते हैं। बिहार का रहने वाला बुलैट बनवारी लाल यादव महाराष्ट्र में पुणे में रहता है। वह अमिताभ बच्चन को अपना गाना सुनाना चाहता है लेकिन सुरक्षा कर्मचारी उसे अमिताभ से मिलने नही दे रहे थे। इस कारण बुलैट यादव ने सुरक्षा कर्मचारियों को चकमा देकर दीवार लांघने का प्रयास किया। तभी बुलैट यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस इस मामले की सघन जांच कर रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal