मथौली बाजार (कुशीनगर)। नगर पंचायत मथौली में हरिओम चौक से छठ घाट जाने वाले मार्ग के किनारे वार्ड नंबर 12 में 11000 विद्युत तार का पोल सड़क की तरफ झुक गया है जो किसी अनहोनी घटना को दावत दे रहा है। इस मार्ग से राहगीरों सहित स्कूली बच्चों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन इस 11 हजार विद्युत तार की नीचे की तरफ लटकी पोल की तरफ विद्युत विभाग का ध्यान नहीं है। जब कि पास में ही विद्युत सब स्टेशन भी है ।बताया जाता है कि नगर में हज़ारों पोल नए लग चुके हैं लेकिन यह जर्जर विद्युत पोल अब तक नही बदले गये जिससे राहगीरों सहित स्थानीय नागरिकों में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से उक्त जर्जर झुके हुए विद्युत पोल को तत्काल बदलने की मांग किया है।



