कप्तानगंज (कुशीनगर)। उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मतदाता सूची में नए नाम शामिल करने, सूची में संशोधन कराने तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य निर्वाचन संबंधी कार्यों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करना और मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श करना बताया गया।
कप्तानगंज तहसील की उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने निर्वाचन से जुड़े विषयों पर उपस्थित प्रतिनिधियों के विचार सुने। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने तथा सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसके संशोधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने भी निर्वाचन संबंधी कार्यों को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। भाजपा की ओर से विजय खेतान और हरेराम गुप्ता, समाजवादी पार्टी से ए.के. बादल, निठुरी राजभर, सुग्रीव प्रसाद और गुलबदन यादव तथा कांग्रेस से सरोज कुमार गौतम और प्रवीण सिंह शामिल हुए।इसके अलावा निर्वाचन कार्य से जुड़े वीआरसी भरत प्रसाद और सुधीर कुमार तथा लेखपाल आशुतोष कुमार भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में निर्वाचन संबंधी मुद्दों पर चर्चा के साथ राजनीतिक दलों और निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।



