76 दिवसीय वार्ड प्रवास: दूसरे दिन कमलगड़हा में जनसंपर्क डॉ. नीलकंठ तिवारी ने जाना लोगों का हाल

वाराणसी। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास का सोमवार को दूसरा दिन रहा। उन्होंने अपने दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कमलगढ़हा वार्ड में प्रवास किया। प्रवास के दौरान संपूर्ण क्षेत्र में भ्रमण कर अवलोकन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जर्जर हो चुके बिजली के पोल के संबंध में शिकायत की। विधायक ने तत्काल मौके पर उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों को पोल की समस्या का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। कई जगह ऊपर नीचे हो चुके सीवर के चैम्बर को भी दुरुस्त करने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान डॉ नीलकंठ तिवारी ने क्षेत्र में कई परिवारों के घर जाकर लोगो से उनका कुशलक्षेम जाना। प्रवास के दौरान उन्होंने पर्यावरण संतुलन का लोगों को संदेश इसके लिये प्रेरित करते हुए पांच पौध का पौधारोपण भी किया। वार्ड प्रवास के दौरान मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ बंटी, बृजेश जायसवाल, राहुल मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button