
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में 18 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें मेधावी छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, प्रयागराज–सोनभद्र एक्सप्रेसवे निर्माण, संभल से संबंधित रिपोर्ट पर कार्रवाई सहित कई विकास योजनाएं शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन निर्णयों से शिक्षा, सड़क संपर्क और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।



