
गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन दुनिया के तीसरे बड़े रईस हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 256 अरब डॉलर है। अमीरों की लिस्ट में उनसे आगे उनके जोड़ीदार लैरी पेज ($276 अरब) और एलन मस्क ($719 अरब) हैं। ब्रिन अपने काम के प्रति इतने समर्पित रहते हैं कि समुद्र में जाने पर भी काम करना नहीं छोड़ते। उनकी 466-फीट यानी 142-मीटर लंबी मेगायाट ‘ड्रैगनफ्लाई’ इसका सबूत है।
450 मिलियन डॉलर ( करीब 43,45,53,75,000 रुपये) की इस सुपरयाट को जर्मन शिपबिल्डर Lürssen ने बनाया है। दुनिया के कई अमीरों के पास सुपरयाट हैं लेकिन ड्रैगनफ्लाई की बात ही अलग है। ज्यादातर सुपरयाट में पूरे डेक स्पा, पूल या मनोरंजन के लिए रखे जाते हैं लेकिन ड्रैगनफ्लाई के डिजाइन में प्रोडक्टिविटी को सबसे ज्यादा अहमियत दी गई है। इसमें एक खास बिजनेस डेक है। इसमें प्राइवेट ऑफिस, हेलीकॉप्टर हैंगर, जिम और गेम्स रूम है। यह किसी लग्जरी याट पर बने सबसे अनोखे वर्कस्पेस में से एक है।


