सदियों पुराने मानसून मंदिर की वैज्ञानिक पड़ताल करेगी AKTU

कानपुर|उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहस्यमयी मानसून मंदिर के रहस्यों से पर्दा उठाने की तैयारी है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) के प्लानिंग और आर्किटेक्चर विभाग ने इस मंदिर पर रिसर्च का निर्णय लिया है। AKTU की ओर से कानपुर के सदियों पुराने ‘मानसून मंदिर’ पर एक साइंटिफिक स्टडी शुरू की गई है। इसका मकसद मंदिर की उस खासियत की जांच करना है, जिसके लिए माना जाता है कि यह मानसून के आने की भविष्यवाणी करता है।

मंदिर के रहस्यों को लेकर रिसर्च AKTU के हाल ही में बने ‘इंडियन नॉलेज सिस्टम’ (IKS) सेंटर में की जाएगी। इस सेंटर को भारत के पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के संरक्षण, रिसर्च और इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। यह सेंटर भारत की आर्किटेक्चर परंपराओं के विकास को समझने के लिए अलग-अलग भारतीय भाषाओं में लिखे गए प्राचीन आर्किटेक्चर ग्रंथों का अनुवाद और अध्ययन भी कर रहा है।

Related Articles

Back to top button