मथौली बाजार (कुशीनगर)।नगर वासियों के अनुसार सीएचसी पर कम डॉक्टरों की तैनाती से एक दो डॉक्टरों पर पूरा भार आ जाता है। और जिसके चलते मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता हैं। मरीजों को समय से उपचार न मिलने के कारण कई बार निराश होकर लौटना पड़ता है।ऐसे में उन्हें निजी डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ता है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश कुमार मद्धेशिया ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों के छः पद है, जिसमें केवल दो डॉक्टर ही कार्यरत है। प्रतिदिन चार सौ से ऊपर मरीजों की ओपीडी हो रही।उन्होंने यह स्वीकार किया कि चिकित्सा विभाग की बैठकों में व्यस्त रहने के बावजूद ओपीडी और इमरजेंसी करता हूँ। कभी कभी अधिकांश कार्य एक ही डॉक्टर संभालते है। इस समस्या का लिखित रूप से सीएमओ कार्यालय को अवगत करा चुका हुं। लेकिन वहां से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, केवल आश्वासन ही मिला कि जल्द ही डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी जिससे लोगों को समय से उचित इलाज मिल सके।



