श्रावण मास में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बाबा विश्वनाथ का किया जलाभिषेक

वाराणसी । पवित्र श्रावण मास के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा उत्तर प्रदेश की निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना की।

पूजन-अर्चन के बाद अजय राय ने कहा कि काशी भारत की सनातन चेतना, अध्यात्म, संस्कृति और सभ्यता का जीवंत केंद्र है। बाबा विश्वनाथ समस्त सृष्टि के कल्याणकारी हैं और उनकी कृपा से समस्त लोकों का मंगल होता है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन समय है, जिसमें श्रद्धा, सेवा और लोककल्याण की भावना सर्वोपरि होती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काशी की आध्यात्मिक परंपरा पूरी दुनिया को “वसुधैव कुटुम्बकम्” और मानवता का संदेश देती है। यह नगरी सत्य, करुणा, सेवा और लोकमंगल का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सभी के आराध्य हैं और उनका आशीर्वाद प्रत्येक श्रद्धालु पर समान रूप से बरसता है।

अजय राय ने कहा कि श्रावण केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित लोगों की सेवा का भी संदेश देता है। उन्होंने लोगों से सेवा और जनकल्याण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यही भगवान शिव की सच्ची आराधना है।

जलाभिषेक कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, अरुण सोनी, वकील अंसारी, प्रवीन प्रकाश, घनश्याम सिंह, सुनील राय, राजू राम, दिलीप चौबे, विनोद सिंह, संतोष चौरसिया, राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद वर्मा, नरसिंह दास, रोहित दुबे, संतोष मौर्य, लक्ष्मी नारायण, अजय सिंह, आकाश त्रिपाठी, अनिल चौधरी, आनन्द चौबे, रामजी गुप्ता, विनीत, अरविन्द, अब्दुल हमीद डोडे, गोपाल चौबे, मिथुन सरकार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button