पीएम मोदी की पोस्ट हटाने पर मेटा के अधिकारियों को कल तलब, सरकार मांग सकती है लिखित माफ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट हटाए जाने के मामले में मेटा के अधिकारियों को बुधवार को पेश होने के लिए तलब किया गया है। इस संबंध में मेटा के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख जोएल कैपलन (Joel Kaplan) और इंस्टाग्राम के एक तकनीकी अधिकारी को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान पोस्ट हटाने की पूरी घटना और उससे जुड़े अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सरकार इस मामले में मेटा से लिखित माफ़ी भी मांग सकती है। साथ ही, कंपनी से घटना का स्पष्ट स्पष्टीकरण देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button