हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक में शनिवार सुबह सिर कूचकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात के महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी ताजिम के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर के मुताबिक, शनिवार सुबह रवि चौहान उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी ताजिम को गिरफ्तार किया था। आदमपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए काशी रेलवे स्टेशन के पास ले गई थी।पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।–हत्या में दो अन्य लोग भी घायलपुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह हुई इस वारदात में दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही हत्या की पूरी वजह एवं घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button