कमरे का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के सामान की चोरी ।

ड्यूटी से लौटे कर्मचारी को मिली वारदात की जानकारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रामकोला (कुशीनगर)। रामकोला नगर स्थित पंजाब चीनी मिल की बाबू कॉलोनी में चोरों ने एक कर्मचारी के कमरे का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को घटना की जानकारी ड्यूटी से लौटने के बाद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पंजाब चीनी मिल की बाबू कॉलोनी निवासी संजीव सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चीनी मिल के कारखाने में कार्यरत हैं। आठ अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वह ड्यूटी के लिए कारखाने चले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वापस कमरे पर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। पीड़ित के अनुसार, अटैची में रखे करीब 10 हजार रुपये के अलावा घरेलू सामान और कुछ जेवर भी गायब थे। चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल रामकोला थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।

रामकोला थाने के थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटना का पर्दाफाश करने का प्रयास शुरू कर दिए हैं।

ड्यूटी से लौटे कर्मचारी को मिली वारदात की जानकारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Related Articles

Back to top button