प्रसव के समय सीएचसी में महिला उसके नवजात की मौत | ग्रामीणों किया उग्र प्रदर्शन

कप्तानगंज(कुशीनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के दौरान महिला व उसके पेट में पल रहे शिशु की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर  यहां जमकर हंगामा किया।घंटों चले विवाद को पुलिस प्रशासन ने काफी मशक्कत के उपरांत काबू में किया। परिजनों का आरोप था कि संबंधित स्टॉप की लापरवाही के कारण उक्त घटना हुई।

कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रामकोला थाना क्षेत्र के मनियां छापर टोला के भरपटिया निवासी गामा राजभर अपनी 27 वर्षीय पत्नी अंजू को प्रसव के लिए सीएचसी लाए। जहा इलाज के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई।सूचना के बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।अस्पताल परिसर में पीड़ितों द्वारा घंटों तक हंगामा कर अपने आक्रोश का प्रदर्शन किया।स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बड़ी मशक्कत के उपरांत शव को पीएम के लिए भेजा।ग्रामीण शव को रोड पर रख प्रदर्शन करना चाह रहे थे।ग्रामीणों का आरोप था कि अगर महिला की स्थिति पहले से खराब थी तो उसको यहां से रेफर कर देना चाहिए था।इसको लेकर घंटों चले अफरा तफरी के बीच एसडीएम आकांक्षा मिश्रा व तहसीलदार चंदन शर्मा ने सीएचसी का दौरा कर घटना क्रम की जानकारी लिया।सीएचसी प्रभारी डॉ सूर्यभान कुशवाहा ने बताया कि महिला को रक्त स्राव हो रहा था। उनको बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा।एसओ धीरेंद्र राय ने कहा कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button