
कसया | कुशीनगर। कसया विकास खंड क्षेत्र के ग्राम बटेसरा में एक काले मुंह वाले बंदर के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। शनिवार की सुबह गोल बंद होकर ग्रामीणों ने बंदर को गांव की सीमा से बाहर खदेड़ा।मिली जानकारी के अनुसार बंदर के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं। शुक्रवार की सुबह बंदर के गांव पहुंचते ही घरों के किवाड़ लोगों ने बंद कर लिए। महिलाओं ने बच्चों को अपने घरों में छिपा लिया। तभी गांव के शाकिर को बंदर ने दौड़ा लिया। जिससे वह गिर पड़े। यह देख एकजुट हो ग्रामीण श्रवण गोंड, विनोद भारती, नत्थू यादव, संगम सिंह, अंगद गोंड, शम्भु यादव, परमजीत यादव, फारूक अंसारी सहित भारी संख्या में लोगों ने गोलबंद होकर बंदर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह एक घर से दूसरे घर पर उछल कूद करते खूब छकाया। किसी तरह उसे गांव के सीवान से बाहर खदेड़ा। बंदर अबतक दर्जनों लोगों को घायल कर चुका है। बेलवा, धुरिया, गुरुम्हीया आदि गांवों में कई लोगों को घायल कर चुका है। बन दरोगा संतोष यादव ने बताया कि बंदर पकड़ने का मेरी नगरपालिका या ब्लॉक प्रशासन का है। इस संबंध में ग्राम प्रधान मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि बंदर को कई बार टीम बुलाकर पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन भाग गया। अभी गांव के सीमा से बाहर किया गया है। गांव में अगर आता है तो योजना बनाकर उसे पकड़ा जाएगा और जंगल में भेजा जाएगा।



