बृजभूषण के निशाने पर आये बाबा रामदेव, बोले- स्वदेशी आंदोलन नकली चड्ढी और घी के कारोबार तक सिमटा

गोंडा। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव और उनके स्वदेशी अभियान को लेकर तीखा हमला बोला है। गोंडा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बाबा रामदेव के आंदोलन और कारोबार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी के बड़े दावों के साथ शुरू हुआ आंदोलन अब व्यापार और नकली सामानों के कल्चर तक सीमित होकर रह गया है।

बृजभूषण शरण सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि बाबा रामदेव का आंदोलन अब नकली चड्ढी, नकली घी और मिलावटी खाद्य पदार्थों के व्यापार तक पहुंच गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में नकली घी बेचने का जो कल्चर बढ़ा है, उसे बढ़ावा देने का काम बाबा रामदेव के तंत्र ने किया।

पूर्व सांसद ने बाबा रामदेव के पुराने आंदोलनों का जिक्र करते हुए उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि अगर बाबा रामदेव को आंदोलन करना है तो उन्हें सिंदूर, टिकुली या सलवार पहनकर भागने के बजाय एक मर्द की तरह मैदान में उतरकर आंदोलन करना चाहिए।

बृजभूषण के इस बयान के बाद बाबा रामदेव और उनके स्वदेशी अभियान को लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस तेज होने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button