धूमधाम से मना ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार

बड़हलगंज। कस्बे मे मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान निकले जुलूस में दर्जनों वाहनों पर जरूरत से ज्यादा डीजे के साथ समुदाय के हजारों लोग शामिल रहे।

बुधवार की सुबह गोला मुहल्ले से निकला जुलूस बगहवा कोठी, लेटाघाट, सोती चौराहा, मच्छर घट्टा, छोटी मस्जिद, बड़ी मस्जिद होते हुए गोला तिराहे से पुनः गोला मुहल्ले मे जाकर खत्म हुई। जामा मस्जिद के पास चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर के साथ जुलूस का स्वागत करते हुए लोगों से गले मिलकर बधाई दी।

जुलूस मे वाहनों पर लगे डीजे पैगंबर की महिमा गाते हुए चल रहे थे। तो युवक हाथो मे स्लोगन लिखे झण्डा लहरा रहे थे। वही समुदाय के लोग अमन-चैन के लिए फातिहा भी पढ़ रहे थे। इस दौरान डॉ एम शमीम सदर, बबलू राय,  सुभान कुरैशी, जमाल हाशमी, बदरूज्जमा अंसारी, इनायत अली, खुर्शीद अहमद, हक्का कुरैशी, रियाज अहमद उर्फ पप्पू , डॉक्टर शकील अहमद, जफरुल, जुबेर कुरैशी, मोहम्मद बदरेआलम अंसारी, जाहिद शाह, इरफान कुरैशी, नावेद अंसारी, शादाब अहमद, इश्तियाक अहमद, जुनैद, पोरे आदि सहित हजारों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button