वाराणसी। वाराणसी में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मुकेश सिंह ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत कोनिया प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे प्रशासन ने भ्रामक और तथ्यहीन माना है। स्कूल के प्रधानाध्यापक की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है।
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत सरकारी स्कूल का वीडियो पोस्ट करना AAP नेता मुकेश सिंह को भारी पड़ा। वाराणसी पुलिस ने उन्हें भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। AAP ने इसे सच दबाने की कोशिश बताया है।



