नशामुक्त भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश दे रहा ‘मन की बात’: दयालु

कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण सुना, युवा शक्ति को आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सिगरा स्थित अपने कैंप कार्यालय पर काशी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को सुना।

कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से नशामुक्त भारत के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के स्वस्थ जीवन, बेहतर वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशे से मुक्ति बेहद जरूरी है। समाज के सभी वर्गों को मिलकर इस संकल्प को सफल बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियानों के माध्यम से युवा शक्ति, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रप्रेम को नई ऊर्जा देने का संदेश दिया है। युवा शक्ति ही आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की मजबूत नींव है।

कार्यक्रम में देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र ‘गुड्डू महाराज’, गौरव राठी, श्रुति द्विवेदी, प्रमोद राय, सौरभ पाठक, अवधनारायण राय, दिनेश कुमार सिंह ‘दीनू’, सौरभ राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button