साहू समाज सम्मेलन में सामाजिक एकता और राजनीतिक भागीदारी पर जोर।

रामकोला, कुशीनगर। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पूर्वांचल साहू समाज समिति, कुशीनगर के तत्वावधान में रामकोला नगर स्थित एक निजी लॉन में महात्मा गांधी जयंती समारोह एवं साहू समाज सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
मुख्य अतिथि पूर्वांचल साहू समाज समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी डा. उदय नारायण गुप्ता ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में एकता और संगठन को मजबूत करने के साथ शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। अतिथियों ने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी एकजुटता आवश्यक है। शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के साथ साहू समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर भी विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में संजय गुप्ता, साहू ध्रुव गुप्ता, बुनेला गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, नागेंद्र कुमार गुप्ता, सज्जन गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश प्रसाद गुप्ता एवं संचालन कमलेश कुमार गुप्ता ने किया।इस दौरान अमरेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, डा. विद्यार्थी गुप्ता, केशव कुमार गुप्ता, दयानंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता, नंदेश्वर गुप्ता, अरविंद गुप्ता, प्रहलाद गुप्ता, कश्मीरी लाल गुप्ता, वंशराज गुप्ता, विजय गुप्ता,दिलीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button