एसएसपी सिटी ने थाने का किया औचक निरीक्षण | खुद खाना खाकर परखी मैस की गुणवत्ता

जसवंतनगर।सोमवार देर शाम एसपी सिटी बबीता सिंह ने जसवंतनगर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों की सुविधाओं और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने थाने की मैस से की।मैस में बने भोजन को स्वयं खाकर उसकी गुणवत्ता परखी और साफ सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क सहित थाने के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों की स्थिति देखी। जहां भी कमी मिली, उसे तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।एसपी सिटी ने थाने की पुरानी और जर्जर हो चुकी बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया और उसे हटाने के लिए आवश्यक प्रपत्र और प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने थाने के पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनें और उसका नियमानुसार त्वरित निस्तारण कराएं।इस दौरान थानाध्यक्ष कमल भाटी, उप निरीक्षक ललित चतुर्वेदी, चौकी इंचार्ज हेमंत कुमार, शुभम वर्मा, शिवशंकर सिंह, अनूप पांडे समेत समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button