करण जौहर की मच अवेटेड फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। करण ने अफने ट्विटर अकाउंट के जरिए फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान हैं।
ट्रेलर में दोस्ती, प्यार, शादी, मस्ती और हार्टब्रेक हर चीज की एक झलक दी गई है। फिल्म का म्यूजिक शानदार है इसके गानों आभी से लोगों की जुबान पर हैं। फिल्म के टीजर के बाद से ही फिल्म लवर्स में रणबीर और ऐश की जोड़ी को साथ देखने के लिए एक्साइटमेंट हो गई थी। फिल्म के टीजर में रणबीर कपूर बहुत ही इंटेंस लग रहे थे। यह वहीं रणबीर कपूर हैं जिन्हें हम इस तरह फिल्म रॉक स्टार और ये जवानी है दीवानी में देख चुके हैं। टीजर में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर के रोमांटिक सीन्स की भी एक झलक थी। टीजर की शुरुआत रणबीर कपूर के साथ होती है। रणबीर कपूर हाथ में माइक लिए फिल्म का टाइटल ट्रैक गाते दिख रहे हैं। इसमें अनुष्का शर्मा के साथ उनकी मस्ती और ऐश्वर्या राय के साथ कुछ सीन्स दिख रहे हैं। टीजर में फवाद खान की भी झलक है। फवाद हमेशा की तरह स्क्रीन पर बहुत इंप्रेसिव लग रहे हैं। फिल्म जज्बा से अलग लुक में ऐश्वराया राय बच्चन इस टीजर में खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह फिल्म एक लव ट्रायंगल दिख रही है। फिल्म का म्यूजिक इसकी यूएसपी है। टाइटल ट्रैक प्रीतम ने कंपोज किया है और इसे अरिजीत ने गाया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal