खड्डा/कुशीनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलवा घाट परिसर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान की ओर से 160वीं नारायणी गंडकी महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थरुहट की नायिका कविता थारू, विशिष्ट अतिथि सुमन सिंह, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद और निर्माता एचेल थारू सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि कविता थारू ने शरद पूर्णिमा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि सुमन सिंह ने महाआरती में सहभागिता को सौभाग्य बताया। संस्था की ओर से वर्ष 2014 से पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से महाआरती आयोजित की जा रही है। इस दौरान गायिका गीता कुमारी सहित अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कथा, पूजा एवं हवन के माध्यम से विश्व शांति की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन संगीत आनंद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एचेल थारू ने किया। महाप्रसाद की व्यवस्था विद्यादित्य सिन्हा उर्फ संजू भैया और विजय कुमार ने की। कार्यक्रम में धर्मनाथ काजी, सत्येंद्र सिंह, चंद्रदेव ठाकुर, भरत सिंह राणा, दीप नारायण कुशवाहा, गायिका अहिल्या कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में आयुर्वेद के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।



