
कसया, कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत कसया पडरौना रोड पर स्थित नवीन सब्जी मंडी में हुए अवैध अतिक्रमण को मंडी समिति की शिकायत पर प्रशासन द्वारा हटवाया गया।
मंडी सचिव द्वारा 24 अक्टूबर को क्षेत्राधिकारी कसया को पत्र भेजकर अवगत कराते हुए जिला विपणन अधिकारी के 17 अक्तूबर 2026 के पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि हाट पैड मंडी समिति कसया में दो हाट पैड नीलामी चबूतरा निर्मित है। जिनपर व्यापार कर रहे व्यापारियों को सार्वजनिक और व्यक्तिगत रूप से नीलामी चबूतरा खाली करने को कई बार कहा गया है लेकिन अभी तक खाली नहीं किया गया। मंडी समिति के अनुरोध पर प्रशासन द्वारा बुधवार को कार्यवाही की गई। प्रशासन के निर्देशन में भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर नपा कर्मियों ने अतिक्रमण हटवाया। प्रशासन और नपा की संयुक्त टीम ने सब्जी मंडी में अवैध अतिक्रमण को हटवाया। मंडी समिति द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से अतिक्रमण नहीं किए जाने की अपील करते हुए चेतावनी दिया कि अतिक्रमण होने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मंडी समिति सचिव, नपा के कमोद पांडेय, अजय द्विवेदी सहित भारी संख्या में नपा कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा।



