घायल व्यक्ति की एक सप्ताह इलाज के दौरान मौत

सुकरौली बाजार कुशीनगर | हाटा कोतवाली के जोलहिनिया से खोठ्ठा मार्ग पर कोहरौली मोड़ पर बीते 19 अक्टूबर को साइकिल सवार को बाइक द्वारा को ठोकर मार लगने से घायल व्यक्ति की बुधवार को इलाज के दौरान एम्स गोरखपुर में मौत हो गई।

हाटा कोतवाली के करमकेरी निवासी विश्वनाथ उम्र 65 वर्ष पुत्र बनवारी बीते 19 अक्टूबर को मोहनापुर चौराहे से साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही कोहरौली जाने वाले मोड़ पर पहुंचा। इसीबीच पीछे से आ रही अज्ञात बाइक ने ठोकर मार दी। इस हादसें में विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज एम्स गोरखपुर में चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार की शाम को विश्वनाथ की मौत हो गई। परिजनों की सहमति पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Back to top button