
कुशीनगर । देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रहीं स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर यानी आज कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कांग्रेस सेवा दल के कुंदन कुमार के संयोजन में आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं ने जनसेवा का संकल्प लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
इस दौरान मोहम्मद ज़हीरुद्दीन, जिला सचिव परवेज आर्यन, मोहम्मद तौसीफ़, मनोज कुशवाहा, फरमान ख़ान एवं कुंदन कुमार ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने इंदिरा जी द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गये ऐतिहासिक योगदान एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया और कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई मानवीय कर्तव्य नहीं है। हमारा यह छोटा प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। कांग्रेस सेवा दल का मूल उद्देश्य ही पीड़ितों एवं वंचितों की सेवा और संकट के समय लोगों के जीवन की रक्षा करना है ।
मिथिलेश्वर



