गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर अब इस दिन रहेगी छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। शासन ने 12 नवंबर को नया आदेश जारी कर 24 नवंबर की जगह अब 14 दिसंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है। यानी प्रदेश में 24 नवंबर को इस अवसर पर छुट्टी नहीं रहेगी।

शासन ने जारी किया नया आदेश

सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वर्ष 2026 के लिए पहले घोषित अवकाशों की सूची में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर 24 नवंबर को कार्यकारी आदेश के तहत छुट्टी निर्धारित थी। अब इस तारीख को संशोधित कर 14 दिसंबर कर दिया गया है।

नई तारीख के अनुसार, सोमवार 14 दिसंबर 2026 को गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

अन्य छुट्टियों पर नहीं पड़ेगा असर

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवकाश की तारीख में यह बदलाव केवल गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के लिए किया गया है। वर्ष 2026 के अन्य सभी सार्वजनिक अवकाश पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही रहेंगे।

Related Articles

Back to top button