यूपी चुनाव से पहले 38 आईएएस का तबादला

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है जिसमें 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी भी बदले गए हैं।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है, वहीं सीतापुर के डीएम राजागणपति आर को सूडा का निदेशक बनाया गया है। राजागणपति पहले भी लखनऊ में कार्यरत रहें हैं। स्वस्थ्य विभाग में डायरेक्टर प्रशाशन के पद पर काम कर चुके हैं। तबादलों में सीतापुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बिजनौर के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

तबादला आदेश आने के बाद राजागणपति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में सीतापुर के लोगों को धन्यवाद देते हुए लिखा की मेरे एक वर्ष और 15 दिन के कार्यकाल सभी का सहयोग मिला और मुझे उम्मीद है की मैंने अपने काम के दौरान सीतापुर के विकास के लिए काम किया। धन्यवाद।

विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और संभागीय खाद्य नियंत्रक बनाया गया है। हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है, वहीं शाश्वत त्रिपुरारी को वाराणसी का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

संजय कुमार मीणा को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। राजेश कुमार को अयोध्या का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। कृषण कुमार सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। डॉ. नितिन मदान को उत्तर जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

नूपुर गोयल को ग्रेटर नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और संदीप कुमार को मेरठ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। साथ ही वंदना त्रिपाठी को सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि प्रीति जयसवाल को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है और गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर और शिवशरणप्या जीएन को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रत्युष पांडेय को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अपर निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। उमेश मिश्रा को नगर विकास का विशेष सचिव बनाया गया है। उमेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है वहीँ पूनम निगम को फतेहपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button