जम्मू। संघर्ष विराम का फिर से उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने आज जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर के अग्रिम इलाकों में भारी गोलीबारी चल रही है.” गोलीबारी आज सुबह करीब पौने ग्यारह बजे शुरु हुई और अभी जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले रात के करीब एक बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के कृष्णगटी सेक्टर में संक्षिप्त गोलीबारी की थी।
पिछले 16 घंटों में पाकिस्तान की ओर से तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया और लक्षित हमले सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आठवीं बार ऐसा किया गया। पाकिस्तान ने कल जम्मू क्षेत्र के पल्लनवाला के अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और गोले दागे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal