लखनऊ । आज लखनऊ में निर्माण, सृजन, शिल्प एवं तकनीकी कौशल के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पावन जयंती तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं गुलगुला वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार, 17 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे, भाजपा प्रदेश मुख्यालय गेट नंबर-2 के पास, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य भगवान श्री विश्वकर्मा जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण, सद्भाव एवं जनसहभागिता की भावना के साथ मनाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से श्रम, कौशल, सृजन एवं सेवा के संदेश के साथ मा० प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई तथा देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए प्रार्थना की गई।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, परिश्रम, समर्पण और जनकल्याण की भावना से प्रेरित रहा है। उनके नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण, सामाजिक सशक्तिकरण, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, डिजिटल कनेक्टिविटी एवं आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प विकसित भारत के निर्माण की दिशा में देशवासियों को एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी सृजन, निर्माण और कौशल के प्रतीक है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस एवं भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती के इस पावन अवसर पर हम सभी को श्रमिको, कारीगरों, शिल्पकारों और हुनरमंद लोगों के सम्मान तथा उनके योगदान को पहचानने का संकल्प लेना चाहिए। गुलगुला वितरण कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सदभाव और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा जी के आदर्श हमे परिश्रम कौशल, सुजनशीलता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।
समारोह के दौरान भगवान श्री विश्वकर्मा जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई और तत्पश्चात प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जन-जन के बीच गुलगुला प्रसाद का वितरण किया गया। इस गुलगुला वितरण कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सहभागिता, सेवा, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नीरज सिंह जी, कार्यालय मंत्री श्री भारत दीक्षित जी, सह मंत्री श्री चौधरी लक्ष्मण जी व श्री अतुल अवस्थी जी, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य, पूर्व उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी, श्री राकेश चौरसिया जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती ज्योति सोनी जी, मीडिया/सोशल मीडिया प्रमुख प्रवीण कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी विजय गुप्ता, अनिल वर्मा, फरीद अंसारी, जिलाध्यक्ष गणेश वर्मा एवं 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



