मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटे एसपी, दिवंगत सिपाही दिनेश यादव को दिया कंधा, अंतिम सलामी से दी भावभीनी विदाई

कुशीनगर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दिनेश यादव का आज अचानक निधन हो गया। इस दुखद सूचना के बीच जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की व्यस्तता भी जारी थी। कार्यक्रम समाप्त होते ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार सीधे दिवंगत सिपाही के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया, अंतिम यात्रा में कंधा देकर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया और पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम सलामी अर्पित की गई। यह दृश्य बताता है कि वर्दी केवल कर्तव्य का प्रतीक नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का भी परिचायक है। ड्यूटी अपनी जगह है, लेकिन इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।

Related Articles

Back to top button