पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है: सांसद

मथौली में 3500 पौधे लगाकर गूंजा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का नारा मथौली स्थित सिंचाई कैंपस बना हरित क्षेत्र

मथौली बाजार (कुशीनगर)। नगर पंचायत मथौली में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण को लेकर  ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महायज्ञ में वार्ड नंबर 4 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित जलकल पानी टंकी के पीछे सिंचाई विभाग के कैंपस में  लगभग  3500 पौधे का वृहद रोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे व विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  सांसद श्री दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि यह अभियान मातृ शक्ति के सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का भी संदेश देता है।उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। विधायक श्री गोंड ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने कहा कि नगर में हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी ।उन्होंने आगे  कहा कि नगर को हरा-भरा बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ सिंचाई खण्ड द्वितीय देवरिया सत्यनारायण चौधरी। ने किया। तथा संचालन अशोकनाथ योगेश्वर ने किया। कार्यक्रम के अंत में सहायक अभियंता एस. एन.चौधरी ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और अपील किया कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद,चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष सिंह,मनोनीत सभासद रामधनी चौरसिया,अजय कन्नौजिया वीरेंद्र पांडेय,सभासद प्रिंस जायसवाल,रविंद्र सैनी,प्रिंस मद्धेशिया,मानवेंद्र प्रताप सिंह,आकाश जायसवाल,सिंचाई विभाग मुख्य रूप से अधिशासी अभियंता बोधई राम,सहायक अभियंता एस.एन.चौधरी,आर. एन.यादव,श्री मती दीपिका सिंह,अवर अभियंता अनुग्रह राय, आशुतोष मौर्य ,मनीष कुमार पासवान,रूपेश वर्मा,रजनीश कुमार,जिलेदार संजीव सिंह,अरविंद आर्या, सींच पर्यवेक्षक मनोज कुमार, अध्यक्ष सिंचाई संघ देवरिया जितेंद्र पाण्डेय,पत्रकार विनोद कुमार श्रीवास्तव,अशोक सिंह,शकील अहमद ,रामछबिला मद्धेशिया ,रितेश चौरसिया,विजय सिंह,अनिल शर्मा,श्रीराम कुशवाहा,

सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button