फाजिलनगर (कुशीनगर) घर से यह कहकर निकला था कि शौच करके अभी लौटता हूं, लेकिन तीन दिन बाद उसकी वापसी एक दर्दनाक खबर बनकर हुई। चौरा खास थाना क्षेत्र के धुनवलिया गांव का 16 वर्षीय छात्र विवेक कुमार गोंड शनिवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मल्लूडीह स्थित घाघी नदी में मृत अवस्था में मिला। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार विवेक कुमार गोंडजो मधुरिया इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था।16 जुलाई की शाम घर से नित्य क्रिया के लिए निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरूकी लेकिन कोईसुरागनहींमिलाआखिरकार परिजनों ने उसी रात चौरा खास थाने में गुमशुदगी की तहरीर दीशनिवार सुबह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मल्लूडीह घाघी नदी में ग्रामीणों ने एक किशोर का शव पानी में उतराता देखा। सूचना मिलते ही मधुरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पहचान होने पर पता चला कि शव धुनवलिया निवासी लापता छात्र विवेक का है।शव मिलने की खबर गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिसने भी यह खबर सुनी, वह स्तब्ध रह गया। एक होनहार छात्र की अचानक हुई मौत ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।इस संबंध मे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



