विद्यालय दर्शन कार्यक्रम संपन्न

गोण्डा। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मालवीय नगर में दो दिवसीय प्रांतीय निरीक्षक द्वारा विद्यालय दर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय दर्शन के क्रम मे प्रांतीय प्रतिनिधि विवेक अग्रवाल द्वारा विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों एवं शैक्षिक गुणवत्ता का सघन निरीक्षण किया गया। प्रांतीय प्रतिनिधि द्वारा निरीक्षण के उपरांत आवश्यक दिशा निर्देश भैया -बहनों एवं आचार्य बंधुओं को दिया गया। विद्यालय दर्शन के क्रम मे परिसर मे वृक्षारोपण भी किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार शुक्ला एवं स्थानीय स्तर पर एलबीएस डिग्री कॉलेज की पूर्व प्रचार्य डॉ. वंदना सारस्वत, शहीद ए आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एस एन चतुर्वेदी द्वारा भी शैक्षिक गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्य दीदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button