सेवरही, कुशीनगर | सेवरही थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बनरहा रेगुलेटर से अहिरौली मिश्र मार्ग पर हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार दो बाइकें विपरीत दिशा से आकर आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवरही पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
हादसे में शामिल बाइकों का नंबर BR 28 AA 5529और BR 52 AS 6298 बताया जा रहा है। सूचना के बावजूद समाचार लिखे जाने तक सेवरही पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस के पहुंचने के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा। घायलों के नाम-पते की भी जानकारी नहीं हो सकी है



