नगर पंचायत कर्मियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

बड़हलगंज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से 6 से 20 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे ’10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के तहत नगर पंचायत बड़हलगंज में नगर पंचायत कर्मियों को शपथ दिलाई गई।

बुधवार को नगर पंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में आयोजित “नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान” के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि इस राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर ‘नशा मुक्त भारत’ का निर्माण करना है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की स्मृति में आयोजित इस महाभियान के बारे में बताते हुए बड़हलगंज केंद्र की मुख्य संचालिका रेखा दीदी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से देश भर के 10 करोड़ नागरिकों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि अभियान के शुरुआती दिनों में ही लाखों लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से नशा मुक्ति की शपथ लेकर रिकॉर्ड भागीदारी दर्ज की है।

कार्यक्रम बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर ईओ राम समुख, लिपिक सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, विपुल कुमार, नियाज़ अहमद, सभासद रवि साहनी दीपक शर्मा, चिंतामणि त्रिपाठी, भारती भाई, कृष्ण गोपाल जायसवाल आदि मौजूद थे

Related Articles

Back to top button