जिलाधिकारी ने महिलाओं, छात्राओं एवं खिलाड़ियों से बंधवाई राखी

की त्यौहार को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील

कुशीनगर । जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में असज सौहार्द एवं भाईचारे की सुखद तस्वीर देखने को मिली। ओम शांति धर्मपुर की महिलाओं, गीता इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं एवं खिलाड़ियों ने  जिलाधिकारी को राखी बांधकर रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने भी सभी को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास, आत्मीयता और पारस्परिक सम्मान का पर्व है।

उन्होंने सभी से इस पावन पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी प्रेम और सामाजिक सद्भाव की भावना को और मजबूत किया जाए तथा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सभी अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं एवं बहनों के लिए उपलब्ध कराई गई निःशुल्क परिवहन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा का लाभ लेते हुए बहनें अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचें। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, छात्राओं एवं खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी को राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने भी सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रक्षाबंधन पर्व की भावना के अनुरूप प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button