श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डोल मेले की तैयारी में जुटा पड़रौना नगर पालिका प्रशासन

अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कुशीनगर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डोल मेले के आगामी आयोजन को के मद्देनजर पड़रौना के नगरपालिका प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है , ताकि  ऐन वक्त पर कोई समस्या न पैदा हो । इस क्रम में आज नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने पड़रौना विद्युत वितरण खाद के अधिकारियों के साथ बैठक की और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं डॉ मेले के अवसर पर नगर क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति  सुनिश्चित कराए जाने की अपेक्षा की ।

बैठक में पड़रौना विद्युत वितरण खंड के  अधिशासी अभियंता ,  उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता के अलावा नगरपालिका के अधिकारी – कर्मचारी भी उपस्थित रहे । नगरपालिका अध्यक्ष श्री जायडवाल ने अधिकारियों से नगर के प्रमुख मार्गों, मंदिरों, मेला स्थलों एवं जुलूस के मार्गों का निरीक्षण कर विद्युत पोल, तारों एवं स्ट्रीट लाइट की स्थिति पहले दुरूस्त करा लें , ताकि नगरवासियों एवं डॉ मेले में आने वेस्ले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आस्था और श्रद्धा का पर्व है। नगर में होने वाले डोल मेले एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखना नगर पालिका प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि संबंधित अधिकारीआपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे और पर्व के दौरान 24 घंटे सतर्क एवं तत्पर  रहेंगे ।

Related Articles

Back to top button