फैक्ट्री के दूषित पानी से छह पशुओं की मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

निंदूरा बाराबंकी।  कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में  फैक्ट्री से निकला गंदा पानी पीने से तीन किसानों की पांच गाय सहित एक भैंसे की मौत हो गई। बेजुबानों की मौत की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी फतेहपुर व क्षेत्राधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुटे। अधिकारियों द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी से पीएम कराया गया। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अंसार नगर मजरे अमरसण्डा गांव के पास एक फैक्ट्री से निकला गंदा पानी खेत में भरा था शनिवार शाम के समय खेत में भरा गंदा पानी पीने से अंसार नगर निवासी दो सगे भाई राजेंद्र की तीन गाय और विनोद की दो गाय तथा जहीर के एक भैंसे की मौत हो गई। सूचना पर तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुटा। इस संबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पीएम किया गया है। सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया ने बताया कि पशुओं का पीएम करने के बाद दफना दिया गया है किसानों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button