बंदूक साफ करते वक्त चली गोली, चौकीदार घायल | अचानक गोली चल जाने से मचा हड़कंप, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर

कुशीनगर।  जिले की पडरौना कोतवाली में चौकीदार के पद पर तैनात छोटेलाल जायसवाल आज उस समय घायल हो गए, जब बंदूक की सफाई के दौरान अचानक गोली चल गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने घायल चौकीदार को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक चौकीदार छोटेलाल जायसवाल बंदूक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान हथियार से अचानक गोली चल गई और वे इसकी चपेट में आकर घायल हो गये । गोली चलने की आवाज से आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल और घटना की स्थिति परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बंदूक की सफाई के दौरान गोली आखिर किन परिस्थितियों में गोली चली और हथियार में गोली कैसे मौजूद थी। घायल चौकीदार को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक फिलहाल घायल चौकीदार छोटेलाल की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह महज हादसा था या बंदूक चलने के पीछे कोई अन्य परिस्थिति थीं।

Related Articles

Back to top button