कूड़े के विवाद में महिला और बेटियों से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल।

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया बोदरवार गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने भसुर (जेठ) और उनके परिवारीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला का आरोप है कि कूड़ा फेंकने को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान उसके भसुर और उनके परिवार के कुछ लोगों ने उसके साथ तथा उसकी बेटियों के साथ मारपीट की। घटना में महिला और उसकी बेटियों को चोटें आने की बात कही गई है।

घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button