नवागत थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण पर दिया जोर।

रामकोला कुशीनगर। रामकोला थाने के नवागत थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष ने कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनने पर विशेष जोर दिया। शिकायतों के निस्तारण के लिए जरूरत पड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंचेगी और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा। नवागत थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि उनकी कार्यशैली में अच्छे और कानून का पालन करने वाले लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार शामिल है, लेकिन अपराध के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button