सऊदी में कुशीनगर के व्यक्ति की मौत।

कुबेरस्थान (कुशीनगर)| स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बडगांव टोला प्रानछपरा निवासी नरसिंह सिंह उम्र 48 वर्ष की सऊदी अरब में  परिजनों को अच्छी शिक्षा व अच्छी परवरिश के लिए नौकरी करने गाए थे।जहां आराम के दौरान हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई ।

बताया जा रहा है कि वे सऊदी आठ महीने पूर्व एक कंपनी में कार्य करने गए थे ।प्रतिदिन की तरह मंगलवार को अपनी ड्यूटी पर गए थे ।ड्यूटी के बाद जब वे आराम कर रहे थे तो उन्हें सीवियर अटैक आने से मौत हो गई।इसकी खबर कंपनी द्वारा उनके घर दूरभाष मिली तो पत्नी व बच्चों की हालत खराब हो गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

नरसिंह के पीछे उनकी पत्नी ,दो बेटे दो बेटिया तथा भाई भतीजा सहित भरा पूरा परिवार है।

मौत की खबर से गांव के लोगों में शोक है।

बताया गया है कि वे लोगों से मिलनसार व्यक्ति रहे।

अब परिजनों को सऊदी से मृतक नरसिंह के शव के आने का इंतजार है।

 

श्रीप्रकाश तिवारी

Related Articles

Back to top button