उत्तर प्रदेश ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है वहीँ इस ड्राफ्ट लिस्ट में राज्य में वोटरों की संख्या बढ़ गई है। प्रदेश में वोटर्स की संख्या 13.39 करोड़ से बढ़कर 13.58 करोड़ हो गयी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश ने कहा कि राज्य में 18 लाख 84 हजार वोटर बढ़े हैं.

आयोग ने जानकारी दी है कि राज्य में एसएसआर के तहत फाइनल वोटर लिस्ट 4 जनवरी को जारी की जाएगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक है। भारत निर्वाचन आयोग के 15 अक्टूबर 2026 के निर्देशों के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है।

ड्राफ्ट सूची में कुल 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाता दर्ज हैं. इनमें 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 पुरुष और 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा तृतीय लिंग के 4,042 मतदाता शामिल हैं. 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 11 लाख 83 हजार 352 है।
आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल मतदाता संख्या 13,58,68,905 है वहीँ पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,38,58,510 है और महिला मतदाता की संख्या 6,20,06,353 है और तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 4,042 है। आयोग अनुसार 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 11,83,352 है।

एक करोड़ 27 लाख हिन्दू वोट कटने पर एक सवाल के जवाब में यूपी के सीईओ नवदीप रिणवा कहा वोटर लिस्ट में धर्म या जाति का विवरण नही होता। हमारे पास ऐसा कोई डेटा नही है। हमारे पास धर्म और जाति के आधार का कोई आंकड़ा नहीं है। हम आयु और जेंडर का डेटा दे सकते हैं। किसी भी धर्म, जाति का वोट टारगेट करके नही काटा गया है।

Related Articles

Back to top button