
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव से पहले 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने मंच से इन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए।
बसपा की ओर से जारी सूची में अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और बाराबंकी समेत अलग-अलग जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं। पार्टी ने इन सीटों पर उम्मीदवार उतारकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति के संकेत दिए हैं।
बसपा ने इन 9 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
आकाश आनंद की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
- बीकापुर: जीतेन्द्र सिंह बबलू
- कटेहरी: मारुती मिश्रा
- आलमपुर: केडी गौतम
- अकबरपुर: मनोज कुमार वर्मा
- जलालपुर: दयाराम राजभर
- लम्भुआ: शैलेंद्र कुमार सिंह
- सुल्तानपुर सदर: इम्तियाज़ अहमद उर्फ भुट्टो
- सदर: मधु लता वर्मा
- बाराबंकी: मोहम्मद मुबासिर



