Friday , April 26 2024

अपने बच्चों के लिए घर पर बनाएं वेजी नूडल्स

आजकल सभी लोगों को चाइनीस डिशेस खाना बहुत पसंद आता है.  अगर आप भी अपने बच्चों के लिए नूडल्स बनाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए नए तरीके से वेजी नूडल्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और आप इसे आसानी से घर में बना सकते हैं. आइए जानते हैं वेज नूडल्स बनाने की रेसिपी.

सामग्री:

तेल- 2 टेबलस्पून,लहसुन- 2 टेबलस्पून (कटे हुए),चिली फ्लेक्स- 1 टेबलस्पून,प्याज- 50 ग्राम (कटा हुआ),हरा प्याज- 1 (कटा हुआ),गाजर- 1 (कटी हुई),अंकुरित बीन्स- 40 ग्राम,बंदगोभी- 1 (बारीक कटी हुई),मशरूम- 2 (कटे हुए),नूडल्स- 300 ग्राम (उबले हुए),नींबू का रस- 1 टीस्पून,चीनी- 20 ग्राम,नमक- 1 टीस्पून,सोया सॉस- 1 टीस्पून,मूंगफली- 1 टेबलस्पून (पीसी हुई)
 
विधि:

1- वेजी नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दो चम्मच तेल गर्म करें. अब इसमें 2 चम्मच लहसुन और 1 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स डालकर फ्राई करें. 

2- अब इसमें 50 ग्राम प्याज, 1 कटा हुआ हरा प्याज, 2 कटी हुई गाजर, 40 ग्राम अंकुरित बींस, 1 कटी हुई पत्ता गोभी और 2 कटे हुए मशरूम डालकर धीमी आंच पर पकाएं.  

3- जब सब्जियां पक जाए तो इसमें 300 ग्राम नूडल्स डालकर अच्छे से मिक्स करें. 

4- अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस, 20 ग्राम  चीनी, 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच सोया सॉस डाल कर 3 से 4 मिनट तक पकाएं. 

5- लीजिए आपके वेज नूडल्स बनकर तैयार है. अब इसमें एक चम्मच मूंगफली डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com