Uncategorized

फैक्ट्री के पास मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को एक युवक का शव एक फैक्ट्री के पास पड़ा मिला है। युवक की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस सीसीटीवी खंगालने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता को मार्निंग वॉक पर जाना पड़ा भारी

थाना दक्षिण क्षेत्र के पत्थर वाली गली स्थित एक ग्लास फैक्ट्री के पास मंगलवार को एक युवक का शव लोगों ने पड़ा देखा तो वह हैरान रह गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त अमित (18) निवासी करबला गली नम्बर 6 थाना दक्षिण के रूप की है। वह मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। युवक की मौत कैसे हुई पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एएसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक युवक जनपद मैनपुरी का रहने वाला है। वह पिछले 15 साल से यहां करबला में किराए पर रहता था। उसकी संदिग्ध मौत हुई है। मृतक एक फैक्ट्री में काम करता था। वहां के सीसीटीवी कैमरा देखे जा रहे हैं, जिससे मृत्यु की सही जानकारी की जा सके। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Yogendra Mishra

योगेन्द्र मिश्र, एक प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार व अधिवक्ता हैं। वह बहराइच जनपद के मूल निवासी है। वर्तमान में राजधानी लखनऊ में रहते हुए विश्ववार्ता के डिजिटल हेड के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button