Saturday , April 27 2024

प्रदेश में अपराध चरम पर, सीएम बेबस: स्वामी प्रसाद

24_06_2016-24-06--आजमगढ़। भाजपा में शामिल होने के बाद आजमगढ़ पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बेबस और बेचारे की तरह देखने को विवश हैं।
कार्यकर्ताओं के स्वागत से उत्साहित श्री स्वामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मायावती को दलित वोटों की सौदागर हैं। उन्हें धन देकर टिकट हासिल करने वालों की जरूरत है। निष्ठवान कार्यकर्ता उनके लिए यूज एण्ड थ्रो की तरह हैं। सपा सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि सीएम बेबस हैं। उनकी नाम के नीचे अपराधी छुट्टा घूम रहे हैं और वे कुछ भी कर सकने की स्थिति में नहीं हैं। इसके पूर्व श्री स्वामी का जोरदार स्वागत हुआ। अतरौलिया से लेकर सठियांव तक जगह-जगह बने तोरण द्वार और हाथों में झंडा लिए कार्यकर्ता नारे लगाते रहे।उन्होंने कहा कि मैंने 2017 के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाने का संकल्प है। गुंडाराज और भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियों का सूपड़ा साफ करने के लिए कार्यकर्ता भी काम करें। मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार से मिलकर यूपी को भी विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए भाजपा सरकार बनना जरूरी है।
इस दौरान श्री स्वामी ने सपा और बसपा पर जमकर प्रहार किया। मायावती को भ्रष्टाचार की जननी बताते हुए कांशीराम के मिशन और डाॅ. अंबेडकर के विचार की बलि चढ़ाने वाली बताया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com