Saturday , April 27 2024

भाजपा ने हमेशा मायावती का साथ दिया है- प्रो. रमाशंकर कठेरिया

2014_11$largeimg110_Nov_2014_004613083galleryआगरा। आगरा के सांसद व पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री मानव संसाधन प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा की गई टिप्पणी पर पार्टी हाईकमान ने तुरन्त ही निन्दा करते हुए कार्यवाही की। उन्होंने मायावती पर तंज कसते हुए कहा उन्होंने जो दिल जीतने वाली बात कही है उन्हें पता होना चाहिए कि भाजपा ने हमेशा साथ दिया है। प्रदेश मुख्यमंत्री तक का सफर भाजपा ने ही तय कराया है। ऐसे कई मामले हैं जिन पर उनके साथ भाजपा खड़ी हुई। प्रदेश में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार भी बसपा की सरकार में हुए हैं। भाजपा हमेशा दलितों के साथ रही है।  प्रो. कठेरिया ने मायावती के देवी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति ही ऐसी है कि मां-बहनों के नाम के साथ देवी का प्रयोग किया जाता है। और उन्हें सम्मान भी दिया जाता है। जिन्होंने कहा कि देषभर में दलित भाजपा के साथ हैं। साथ ही सपा पर वार करते हुए कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। एटा में जहरीली शराब पीनी से पचास लोगों की मौत हुई है। शराब माफियाओं को सपा का संरक्षण प्राप्त है।  कांग्रेस द्वारा शीला दीक्षित को प्रदेश में उतारे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें याद है कि एक बार कन्नौज से वो चुनाव लड़ीं थीं। उनके गांव में भी आयीं थीं जब वो बहुत छोटे थे। वो तो हमारी दादी हैं। आगरा को दलितों की राजधानी माना जाता है। भारी संख्या में आगरा क्षेत्र में दलितों का वोट बैंक है। ऐसें में भाजपा इस सियासी भूचाल संग्राम को शांत करने के लिये भाजपा का प्रेस कान्फ्रेस कर सामने आना स्वाभाविक है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com