Friday , April 26 2024
India Politics

यूपी में दोबारा बनेगी सपा की सरकार – अखिलेश

India Politics
India Politics

लखनऊ/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को फिरोजाबाद में कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में सपा का दोबारा सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने आज यहां 67 योजनाओं का लोकार्पण और चार योजनाओं का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार विकास में विश्वास रखती है। सपा सरकार ने पिछले चार वर्षों में इतना काम किया है, जिसके आधार पर प्रदेश की जनता हमें दोबारा सरकार बनाने का मौका देगी। इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। अखिलेश यादव फिरोजाबाद के एके कालेज के 100 वर्ष पूरा होने पर कालेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जिले में पहुंचे थे। इस कालेज से ही सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपनी पढ़ाई की थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एके कालेज को विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक प्राइमरी स्कूल के रूप में प्रारम्भ हुआ यह विद्यालय आज महाविद्यालय बन गया है। वह अब इसे विश्वविद्यालय बनवायेंगे।अखिलेश ने इस मौके पर केंद्र की भाजपा सरकार और बसपा पर भी निशाना साधा और विकास की अनदेखी का आरोप लगाया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com