Friday , April 26 2024

असम में बाढ़ से अब तक 27 की मौत, गृहमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण

86411-392963-assamगुवाहाटी। बिहार-असम में बाढ़ अपना कहर बरसा रही है। बाढ़ से हालात बद से बत्तर हो गए हैं। बाढ़ के कारण राज्य के 21 जिलों में 19 लाख से भी अधिक लोग प्रभावित हो रहे है। वहीं बिहार में भी बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ संकट में अब तक राज्य में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात का जायजा लेने के केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को असम दौरे पर है।

rajnath-singh-cm-sonowal-conduct-aerial-survey_1469876021जहां मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेश्रण के दौरान गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मोरिगांव जिले के पीड़ितों से मुलाकात कर कहा कि ‘‘हालात भयावह हैं।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाया गया है और लोग सरकार की तत्परता से संतुष्ट हैं।’’

अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को बारिश कम हुई है लेकिन नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। असम के जल संसाधन मंत्री केशब महंत ने कहा कि ओवर फ्लो हो रही नदियों का पानी नए इलाकों में जा रहा है। इससे स्थिति और बिगड़ रही है। प्रशासन ने 800 से अधिक अस्थायी शेल्टर बनाए हैं। और राज्य भर में दवाएं और फूड बांटे जा रहे हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। माना जा रहा है कि तकरीबन 19 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 1079 और 0361-2237011 भी जारी कर दिए गए हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com